किशोरी को बंधक बनाकर 10 दिनों तक हुए गैंगरेप के मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
बतादें कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 26 जनवरी की सुबह शौच के लिए जंगल में गई 17 वर्षीय किशोरी का बाइक पर पहुंचे दो युवक नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर ले गए थे। उन्होंने मेरठ में किशोरी के साथ दस दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप किया।
गढ़ पुलिस ने शनिवार की शाम किशोरी को बरामद कर लिया था। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी दिनेश समेत एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्हें जल्द ही दबोच लिया जाएगा।