फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार देने के बहाने बुलाकर बनाया बंधक

Thu, 21 Apr 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo pic
विज्ञापन
डिमांड से परेशान लड़की वालों ने कार की बुकिंग के बहाने लड़के के मां-पिता को बुलाया और मां को बंधक बनाकर सगाई में हुआ खर्चा मांगा। लड़के के पिता को खर्च का रुपया लेने के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


गढ़ के एक निकटवर्ती गांव में रहने वाले किसान ने तीन दिन पहले ही अपनी बेटी का रिश्ता मेरठ के एक युवक के साथ कर शादी की तारीख भी 29 मई तय कर दी थी, परंतु कार की मांग होते ही रिश्तेदारी में कड़ुवाहट आने लगी थी।

जिस पर लड़की पक्ष ने कार की बुकिंग कराने का झांसा देकर लड़के के माता-पिता को अपने आईडी के साथ बृहस्पतिवार की शाम को गढ़-चौपला पर बुला लिया। जहां कार की बुकिंग कराने के बाद लड़की वाले उन्हें अपने घर को ले गए, जहां उन्हें कमरे में बंधक बना लिया।
विज्ञापन


हंगामा होने की खबर मिलते ही महिला-बच्चों समेत मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई, जिनकी मौजूदगी में लड़के का पिता रिश्ते के दौरान खर्च हुई रकम वापिस लौटाने पर सहमत हो गया, जिसके बाद लड़की वालों ने उसे घर से रकम लाने भेज दिया है।

परंतु लड़के की मां को अपने घर बतौर जमानत बंधक बनाकर रखा गया है। लड़की के पिता का आरोप है कि रिश्ता होने के दौरान लड़के वालों ने अपाची की मांग की थी, परंतु शाम होते ही उन्होंने इनफील्ड बाइक की पेशकश कर दी थी।

लेकिन दूसरा दिन होते ही वे कार की मांग करने लगे, जिस पर उन्होंने कार बुकिंग का झांसा देकर उन्हें बुला लिया और फिर रिश्ते में खर्च की गई रकम वापिस लौटाने तक बंधक बनाया हुआ है।

एसएसआई हरपाल सिंह का कहना है कि इस विषय में कोतवाली पर किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है, परंतु अब पुलिस स्तर से सारे मामले की जांच पड़ताल कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें