फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर लूट की साजिश रच रहे दो बदमाश धरे

Tue, 11 Oct 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धौलाना रोड स्थित बंद पड़ी लोहे की फैक्ट्री में लूट की साजिश रच रहे दो बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से दो तमंचे बरामद किए गए हैं। आरोपियों पर जिला सहित एनसीआर के थानों में लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार रात 11 बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि धौलाना रोड स्थित लोहे की बंद पड़ी फैक्ट्री में दो बदमाश लूट की साजिश रच रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने फैक्ट्री से दो संदिग्धों को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास दो तमंचे बरामद किए गए। संदिग्धों की पहचान शाहिद पुत्र यामीन निवासी सलाई हापुड़ देहात और आरिफ पुत्र फरियाद निवासी कलछीना भोजपुर के रूप में की गई है। खुलासा हुआ है कि दोनों बदमाश हाईवे पर लूटपाट करने की साजिश रच रह थे।
विज्ञापन


कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों बदमाशों के खिलाफ जानीखुर्द मेरठ, मसूरी गाजियाबाद, किठौर मेरठ और भोजपुर गाजियाबाद में लूटपाट के कई रिपोर्ट दर्ज हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें