फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में वकील पर फायरिंग

Mon, 15 Feb 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीनी रंजिश को लेकर वकील पर फायर कर दिया गया। इसमें बाल बाल बचे वकील ने तीन आरोपियों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


बहादुरगढ़ के आलमनगर गांव निवासी वकील विनोद चौहान गढ़ की कचहरी में प्रैक्टिस करता है। सोमवार दोपहर घर के पास घूम रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने उन पर फायर कर दिया।

इस जानलेवा हमले में वकील बाल बाल बच गए। इस पर वकील ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

वकील का कहना है कि गांव स्थित उसके डेढ़ सौ वर्ग मीटर के आवासीय प्लॉट को कुछ लोग जबरन हड़पने की कोशिश करते आ रहे हैं, जिन्होंने अपनी मंशा पूरी न होने पर हत्या करने की नियत से उस पर गोली चलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, वकील पर हुए इस हमले की खबर से बार एसोसिएशन कार्यकारिणी में रोष है। अध्यक्ष नरेश गिल और सचिव नरेश कुमार ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

एसओ अखिलेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है, जिसमें कोई भी सच्चाई सामने आने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें