फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दो साल तक किया यौन शोषण

Thu, 07 Jul 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
sexual - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रही छात्रा के साथ पढ़ने वाले छात्र ने शादी का झांसा देकर दो साल तक उसका यौन शोषण किया। इसके बाद अब शादी करने से इंकार कर दिया। छात्रा ने इस संबंध में यहां सिंभावली थाना व मेरठ के जानी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छात्रा मेरठ के एक कालेज में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थी।  उसी कालेज में पड़ोसी गांव का एक छात्र भी पढ़ाई कर रहा था। दोनों में दोस्ती होने के बाद प्रेम संबंध हो गया। इस बीच छात्र ने शादी का झांसा देकर दो साल तक उसका यौन शोषण किया।

इसके बाद अब विवाह करने से इंकार कर दिया। पीड़ित छात्रा ने सिंभावली समेत मेरठ के जानी थाने में दी तहरीर में यह आरोप भी लगाया है कि गर्भवती होने पर उस युवक ने एक नर्सिंग होम में ले जाकर गर्भपात करा दिया था। उधर, एसओ एनके शर्मा का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें