फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से तीन मजदूर घायल

Mon, 23 May 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से तीन मजदूर घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आंधी में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर तीन मजदूर घायल हो गए। इससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दीवार के मलबे को हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गढ़ के मीरा रेती से होकर गांव अल्लाबख्शपुर के सामने नेशनल हाईवे को जाने वाले महमाई रोड पर इतवारी प्रजापति के मकान का निर्माण चल रहा है। सोमवार शाम बारिश के साथ तेज आंधी चलने से मकान की दीवार भरभराकर ढह गई।

वहां काम कर रहे मजदूर जितेंद्र, राकेश और अनिल दीवार के मलबे में दब गए। जिससे अफरा तफरी मच गई और खबर लगते ही आसपास में रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। दर्जनों ग्रामीण आनन फानन में मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर उसमें दबे तीनों मजदूरों को बाहर निकाला। तीनों मजदूर मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें