फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद में फायरिंग

Tue, 25 Apr 2017 09:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट के बाद एक पक्ष फायरिंग करते हुए भाग निकला। मारपीट में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सिंभावली के गांव दत्तियाना में बुधवार सुबह बब्लू का गांव निवासी दो युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। थोड़ी देर बाद ही दोनों आरोपी डंडे और तमंचे लेकर बब्लू के घर में घुस गए। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर बब्लू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हंगामा होने पर ग्रामीणों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आता देख आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। पीड़ित बब्लू ने दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


एसओ विजय बहादुर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला है। फायरिंग के संबंध में सूचना नहीं है। घायल को परीक्षण के लिए भेजते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें