फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पति से तंग महिला ने लगाई आग

Tue, 15 Mar 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शराबी पति से तंग एक महिला ने सोमवार सुबह अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। गनीमत रही कि रास्ते से गुजर रहे लोगों ने तत्काल आग पर काबू पा लिया। गंगा खादर के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं।
विज्ञापन


पति को शराब की लत है। इसके चलते वह आए दिन महिला के साथ मारपीट करता है। सोमवार सुबह भी उसने महिला के साथ गाली गलौच और मारपीट की। इससे तंग आकर उसने आत्मदाह की कोशिश की।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर गांव के तमाम गणमान्य लोग पहुंच गए। सभी ने पीड़ित के पति को कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद पति ने सभी के समक्ष शराब न पीने का संकल्प लिया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


भड़कीं महिलाओं ने कहा, ठेका न हटा तो जड़ देंगे ताला
पति और बच्चों की नशे की लत से तंग महिलाओं ने सोमवार को गांव से ठेका हटवाने के लिए जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि अगर जल्द गांव से ठेका नहीं हटाया गया तो महिलाएं ठेके में तालाबंदी करेंगी। आरोप लगाया कि गांव में शराब के कारण आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके प्रशासन वहां से ठेका नहीं हटवा रहा है।

गंगा खादर से जुड़े गांवों में नशे की लत फैलने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। ठेका न हटने के कारण गांव के युवा तेजी से नशे गिरफ्त में आ रहे हैं। इससे भड़की महिलाएं सोमवार को चूल्हा चौका छोड़ सड़क पर उतर पड़ीं।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर सरकारी स्तर से अतिशीघ्र कार्रवाई कर शराब ठेके को गांव की सीमा से नहीं हटाया गया तो वह गांव की आबादी से सटे बाहरी छोर पर चल रहे शराब के ठेके में ताला जड़ देंगी।

प्रदर्शन कर रही मूर्ति, कलिया, वीरवती, शिमला, रश्मि, राधा और कुसुम ने बताया कि शराब की लत के कारण गांव के नन्हे, चमन, संजय, करनसिंह, रामसिंह, ओमप्रकाश, रामकुमार, अब्जी, नेत्रराम की मौत हो गई। वहीं कई परिवार आर्थिक बदहाली झेल रहे हैं।

गांव से ठेके को हटाने के लिए कई बार प्रदर्शन किया जा चुका है लेकिन प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। इस बार इसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा। अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो इस बार महिलाएं उग्र प्रदर्शन करेंगी। वहीं, आबकारी निरीक्षक प्रगल्भ लवानिया ने बताया किशराब ठेके को हटवाना मेरे कार्यक्षेत्र के अंतर्गत नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें