फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बनाकर घर में डकैती

Tue, 08 Mar 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिलखुवा
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के परतापुर रोड स्थित एक मकान में रविवार रात बदमाशों ने जमकर कहर बरपाया। बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर करीब तीन लाख रुपये के आभूषण लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाश पूरे परिवार को कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार की सूचना पर सीओ और एसओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए काबिंग भी की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पिलखुवा शहर के परतापुर रोड पर बिजेंद्र गिरि अपने परिवार के साथ रहते हैं।

बताते हैं कि रविवार रात्रि करीब 12 बजे करीब एक दर्जन बदमाशों ने उनके मकान पर धाबा बोल दिया। बदमाशों ने बिजेंद्र गिरि, उनकी पत्नी सुनीता, तीन लड़के पंकज, विकास, कुलदीप, दो लड़की नेहा, वर्षा को गन प्वाइंट पर लेकर मकान में रखी बीस हजार रुपये की नगदी, एक सोने की अंगूठी, कांनों के कुंडल, मंगलसूत्र, चांदी का टीका, चांदी की तंगड़ी,दो मोबाइल फोन, दो पाजेब लूट ली।
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे कहर बरपाने के बाद बदमाश परिवार के सभी सदस्यों को कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकी दे मौके से फरार हो गए। बाद में परिजनों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार और एसओ विनोद पांडेय ने घटनास्थल का मुआयना किया।

पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जंगलों में कांबिंग की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बदमाश करीब ढाई लाख रुपये का माल लूटकर ले गए हैं।


मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई हैं। जल्द बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे। - विनोद पांडेय कोतवाल पिलखुवा

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर तुरंत मौके पर पहुंची थी। कोतवाल को बदमाशों को पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

राजेश कुमार,पुलिस क्षेत्राधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें