फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने वक्त पानी के छींटे गिरने पर हंगामा

Sat, 23 Apr 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नहाने के दौरान पानी के छींटे गिरने पर गुस्साए पड़ोसियों ने घर में घुसकर नगर पालिका संविदा कर्मचारी और परिजनों को बेरहमी से पीटा। पुलिस ने घायलों को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गढ़ के मोहल्ला राजीव नगर में शनिवार शाम करीब 6.15 बजे पालिका परिषद का ट्यूबवेल ऑपरेटर आकाश अपने घर के बाहर लगी टंकी पर नहा रहा था। इस दौरान वहां से गुजर रहे पड़ोसी युवक पर पानी के छींटे पड़ गए। विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

बताया गया कि पड़ोसी परिवार पालिका कर्मी के घर में घुस आया और आकाश, उसकी मां प्रवेश, दादी पनमेश्वरी, बहन काजल और नैना को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए भेजा है। एसएसआई हरपाल सिंह का कहना है कि हमलावरों की तलाश कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें