फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से घर में घुसकर गैंगरेप की कोशिश

Sat, 17 Sep 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
rape - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में बाहर से लौट रही महिला का पीछा कर रहे गांव के ही तीन दबंगों ने घर में घुसकर गैंगरेप की कोशिश की। शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे आरोपी मारपीट कर भाग गए। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन


इसके बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। शनिवार को महिला ने एसपी कार्यालय में कार्रवाई की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बाबूगढ़ के गांव निवासी महिला किसी काम से बाहर गई थी। दोपहर बाद वह लौट रही थी।

तभी गांव के तीन दबंगों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध जताकर महिला अपने घर घुस गई। इसके पीछे तीनों आरोपी भी महिला के घर में घुस गए और छेड़छाड़ की उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद दबंगों ने पीड़िता से गैंगरेप की कोशिश की।
विज्ञापन


महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। इसके बाद आरोपी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामले की सूचना पुलिस को देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पीड़िता ने शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंच र मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


थाना बाबूगढ़ प्रभारी अखिलेश कुमार का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें