फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के भाई ने घर में घुसकर युवती से की छेड़छाड़

Tue, 28 Jun 2016 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
छेड़छाड़ - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव में ग्राम प्रधान के भाई ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़  की। इससे गांव में रोष फैल गया है। वहीं युवती के परिजनों ने थाने में सुनवाई नहीं होने पर एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की युवती सोमवार की सुबह को अपने घर में काम कर रही थी, उसके परिजन खेत में काम करने गए हुए थे। युवती को अकेला देख ग्राम प्रधान का भाई घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा।

इस पर युवती ने शोर मचा दिया। युवती का शोर सुनकर आसपास में रहने वाले कई लोग मौके पर आ गए, जिन्हें देख आरोपी वहां से भाग गया। घटना का पता लगते ही युवती के परिजनों समेत ग्रामीणों में रोष फैल गया है।
विज्ञापन


परिजनों ने एसपी को पत्र भेजा है, जिसमें उल्लेख किया है कि वह उन्होंने पीड़ित युवती को साथ थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई, मगर रिपोर्ट लिखना तो दूर पुलिस जांच के लिए मौके पर भी नहीं पहुंची।

इससे आरोपी समेत प्रधान पक्ष के लोगों का हौसला बढ़ रहा है, जो कार्रवाई करने पर धमकी दे रहे हैं। उधर, एसओ आरके शर्मा का कहना है कि प्रधान पक्ष दूसरे पक्ष पर उधार ली गई रकम नहीं लौटाने और दूसरा पक्ष प्रधान के भाई पर छेड़छाड़ का आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन


मामले की जांच कराई जा रही है। सच्चाई सामने आने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें