फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में लुटेरों का सरगना धरा गया

Wed, 25 May 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
मुठभेड़ में लुटेरों के गिरोह के सरगना को गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाफिजपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार की शाम हापुड़ गुलावठी मार्ग पर मोड़ी चेक पोस्ट पर हुई मुठभेड़ में लुटेरों के गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया। उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पकड़े गए लुटेरे के पास से लूटी गई बाइक, दो जोड़ा कुंडल व एक तमंचा बरामद किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक राम नयन यादव ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि थानाध्यक्ष हाफिजपुर संजीव यादव मंगलवार की शाम को हापुड़ गुलावठी मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

तभी एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर चेक पोस्ट से पहले ही बाइक रोककर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायर किए।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस ने घेराबंदी कर एक लुटेरे को धर दबोचा, जबकि उसके दो साथी भाग गए। पूछताछ में पकड़े गए लुटेरे ने अपना नाम मो. उमर पुत्र गुलाब कुरैशी निवासी मोहल्ला पीर खां कस्बा गुलावठी जिला बुलंदशहर बताया।

साथ ही अपने फरार दोनों साथियों के भी नाम बताए। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से लूट की बाइक बरामद की गई।

साथ ही पति के साथ जा रही महिला से लूटे कुंडल और एक बाइक सवार से लूटा 1200 रुपये बरामद किया। इसके अलावा एक तमंचा  व दो कारतूस भी मिला है। इसके अलावा हाफिजपुर और धौलाना थाना क्षेत्र की दो लूट की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें