थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म किया गया। इसके चलते दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पीड़ित बच्चे के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। वर्षीय बच्चा मंगलवार को घर के बाहर खेल रहा था।
तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसे बहलाकर अपने साथ ईख के खेत में ले गया। वहां उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया। घटना के बाद बदहवास हालत में बच्चा घर पहुंचा। वहां उसने परिजनों को मामले की जानकारी दी।
पीड़ित बच्चे के परिजनों ने आरोपी युवक के घर जाकर घटना की शिकायत की। इस पर आरोपी के परिजन भड़क गए। आरोप है कि उल्टा उन्होंने पीड़ित परिजन के साथ ही मारपीट करनी शुरू दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान आरोपी युवक भाग गया।
पीड़ित पक्ष ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए पीड़ित किशोर को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी यतेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।