फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के अपहरण की कोशिश, टेंपो से कूदकर बचाई जान

Mon, 22 Feb 2016 12:01 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन से रोडवेज बस अड्डा जाने के लिए टेंपो में सवार हुई 24 वर्षीय छात्रा को टेंपो चालक ने अपने एक साथी की मदद से उसका अपहरण करने का प्रयास किया। चालक छात्रा को रोडवज बस अड्डा न ले जाकर उसे निगोही रोड पर ले गया। जब छात्रा को शक हुआ तो उसने चालक से टेंपो रोकने को कहा, लेकिन चालक उसकी बात नहीं सुनी। छात्रा के शोर मचाने पर चालक ने टेंपो की स्पीड तेज कर दी। इसी बीच छात्रा अपनी जान बचाने के लिए टेंपो से कूद गई। जिसमें उसके हाथ और सिर में चोट लग गई। चालक टेंपो लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को तलाश किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। छात्रा बगैर कोई पुलिस कार्रवाई किए अपने रोजा में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के साथ घर चली गई। छात्रा हिम्मत से उसके साथ बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के थाना जसपुर क्षेत्र में रहने वाली छात्रा एमएससी की पढ़ाई कर रही है। उसने खंड विकास अधिकारी की भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन किया था। जिसकी रविवार को सीतापुर के एक स्कूल में परीक्षा थी। शाहजहांपुर तक वह ट्रेन से आई थी। इसके बाद उसे सीतापुर के लिए बस पकड़नी थी। सुबह करीब छह बजे स्टेशन रोड पर वह पैदल रोडवेज बस अड्डा की तरफ चल दी। इसी बीच एक टेंपो चालक आया उसके साथ एक लड़का और बैठा हुआ था। टेंपो चालक ने छात्रा के पास टेंपो रोककर कहा कि सिर्फ पांच रुपये में उसे रोडवेज बस अड्डा छोड़ देगा। छात्रा को बस पकड़ने की जल्दी थी इसलिए वह टेंपो में सवार हो गई। चालक ने रोडवेज की तरफ न जाकर  निगोही रोड की तरफ टेंपो मोड़ दिया। जब टेंपो गदियाना चुंगी के पास पहुंचा तो छात्रा को कुछ शक हुआ। उसने चालक से टेंपो रोकने को कहा तो उसने अनसुना कर दिया। इसके बाद छात्रा ने शोर मचाया तो राहगीर टेंपो की तरफ भागे तो चालक ने स्पीड तेज कर दी। इसी बीच छात्रा हिम्मत करके टेंपो से कूद गई। लोगों ने टेंपो का पीछा भी किया, लेकिन वह निगोही रोड की तरफ भाग गया। राहगीरों की सूचना पर अशफाक नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल छात्रा का निजी चिकित्स के यहां इलाज कराया गया। इसके बाद पुलिस की मदद से छात्रा ने अपने परिवार वालों से बात की और रोजा में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को अशफाक नगर चौकी पर बुला लिया। पुलिस छात्रा के पिता से फोन करने बाद उसे रिश्तेदारों को सौंप दिया। 
विज्ञापन

छात्रा की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है फिर भी टेंपो चालक का पता लगाया जा रहा है। टेंपो चालक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- विजय शंकर मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें