फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की रडार पर हापुड़ के बदमाश

Tue, 26 Apr 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
delhi police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बदमाश दिल्ली पुलिस के रडार पर हैं। दिल्ली पुलिस ने यूपी के अधिकांश जिलों को एक पत्र भेजकर जिलों में पंजीकृत गैंगों का विवरण मांगा है। हापुड़ पुलिस के पास भी पत्र आया है। जिसके बाद पुलिस गैंगों का विवरण तैयार करने में जुट गई है।
विज्ञापन


बुधवार को इस संबंध में दिल्ली में कोऑर्डिनेशन बैठक में यह मुद्दा जोरशोर से उठने की उम्मीद है। जिला मुख्यालय से दिल्ली की दूरी महज 50 किमी है। दिल्ली में होने वाली अधिकांश घटनाओं में पुलिस को यूपी के बदमाशों का हाथ होने का अंदेशा रहता है।

पिछले काफी दिनों से दिल्ली पुलिस यूपी के प्रत्येक जिलों के बदमाशों की कुंडली खंगालने का काम कर रही है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस को पत्र भेजकर ऐसे गैंगों का विवरण मांगा है, जो जिले में पंजीकृत है।
विज्ञापन


साथ ही ऐसे गैंगों का भी विवरण मांगा है, जो जिले के नहीं हैं और वह यहां आकर वारदात करते हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में बुधवार 27 अप्रैल को कोआर्डिनेशन की बैठक आयोजित होनी है।

इस बैठक से पूर्व ही जिले में पंजीकृत गैंग और जिले के बाहरी पंजीकृत गैंगों का विवरण मांगा गया है। जिसको डीसीआरबी सैल की मदद से तैयार कराया जा रहा है। एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि दिल्ली से पत्र मिला है। दिल्ली पुलिस का हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें