फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का अर्द्धनग्न शव नहर में फेंका

Tue, 02 May 2017 09:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
अर्द्धनग्न शव नहर में फेंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक युवती की हत्या उसी की चुनरी से गला घोटकर कर दी गई। उसके बाद अर्द्धनग्न शव नहर में फेंक दिया। रेप के बाद हत्या कर शव नहर में फेंकने की चर्चा जोरों पर चल रही है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


चार सप्ताह में क्षेत्र में तीन महिलाओं के शव मिल चुके हैं। सिंभावली क्षेत्र के गांव रजापुर के जंगल में खेतों पर जा रहे किसानों को अनूपशहर गंगनहर शाखा में मंगलवार सुबह करीब 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव तैरता दिखाई दिया। किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने नहर में तैर रहे शव को जेसीबी से निकलवाया। मृतका ने लाल रंग का छींटदार लंबा टॉप पहना हुआ है, लेकिन शरीर के निचले हिस्से पर कपड़ा नहीं था। उसके गले में चुनरी का फंदा लगा हुआ था। 
विज्ञापन


जिससे रेप के बाद हत्या कर शव को नहर में फेंकने की चर्चा चल रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इससे पहले भी 23 अप्रैल को इसी स्थान पर नहर में तैर रहा 25 वर्षीय महिला का सड़ा गला अर्द्धनग्न शव मिला था।

गांव खागोई के जंगल से निकल रही फुलडेहरा ड्रेन में 6 अप्रैल को 22 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ था। चार सप्ताह के भीतर तीन महिलाओं के शव मिलना और उनमें दो के अर्द्धनग्न होने से रेप के बाद हत्या कर शवों को नहर और ड्रेन में फेंकने की आशंका है। 

एसओ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि नहर में मिले अर्द्धनग्न शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम को भेजकर जांच की जा रही है।

वहीं आसपास के थानों समेत बॉर्डर से जुड़े जिलों की पुलिस को भी इस संबंध में सूचना कर दी गई है, जिससे कि जल्द से जल्द मृतका की शिनाख्त होने पर आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें