फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से मारपीट कर 2500 रुपये की नकदी छीनी

Wed, 21 Jun 2017 09:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
रुपये - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गांव अल्लाबख्शपुर में मंगलवार को तीन युवकों ने जन सुविधा केंद्र से लौट रहे युवक के साथ मारपीट कर 2500 रुपये की नकदी छीन ली। आसपास के खेतों से काम कर लौट रहे मजदूरों ने उसे स्थानीय नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर होते देख मेरठ रेफर कर दिया। पी‌डि़त के चाचा ने एक आरोपी को नामजद करते हुए तीन के खिलाफ तहरीर दी है। ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के गांव बागड़पुर निवासी ओमपाल चौहान ने बुधवार को चौकी में तहरीर दी है।

उसने बताया कि उसका भतीजा मोहित मंगलवार को क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर में स्थित जनसुविधा केंद्र पर मूल निवास प्रमाण  पत्र बनवाने के लिए गया था। लेकिन प्रमाण पत्र न बनने पर वह गांव के लिए लौटने लगा।
विज्ञापन


अल्लाबख्शपुर-बागड़पुर रोड पर तहसीन निवासी अल्लाबख्शपुर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया। इसके बाद उन्होंने तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए उसके पास मौजूद 25 सौ रुपये की नगदी छीन ली। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।

इससे वह घायल हो गया। खेतों से आ रहे किसानों को देखकर आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले। उसे स्थानीय नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज सतेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें