बाइक चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद
- फोटो : अमर उजाला
हाफिजपुर थाना क्षेत्र की आशियाना कालोनी में घर के बाहर खड़ी एक पल्सर बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। हालांकि एक बाइक चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
बुलंदशहर रोड स्थित आशियाना कालोनी में अनीस परिवार के साथ रहता है। करीब डेढ़ साल पहले अनीस के मकान में बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पीड़ित परिवार ने अपने घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए थे।
उसके पुत्र फिरोज की पल्सर बाइक सोमवार रात घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बाइक चोरी हो गई। बताया गया है कि एक चोर घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। एसओ हाफिजपुर सरवत अब्बास जैदी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से बदमाश चोरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।