फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पलटी कार, दो घायल

Sun, 22 Jan 2017 09:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कुचेसर चौपला के पास रविवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन


हालांकि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दी गई है। जानकारी के मुताबिक, रविवार की दोपहर हापुड़ निवासी नरेंद्र चौधरी व राकेश कार से हापुड़ से गढ़ जा रही थी। रास्ते में बाबूगढ़ में कुचेसर चौपला के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने दोनों को सकुशल बाहर निकाला। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर भाग गया। उधर, बाबूगढ़ थाना प्रभारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन



सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर
 नेशनल हाईवे पर चंडी चौराहे के सामने शनिवार रात बाइक सवार ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और महिला घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात मोहल्ला न्यू आर्यनगर निवासी पुष्पा चंडी चौराहे के सामने सड़क पार कर रही थी। तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में पुष्पा और बाइक सवार आसिफ निवासी गढ़ी घायल हो गया। कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सड़क हादसों में अध्यापक समेत 10 घायल
 नेशनल हाईवे सहित अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में अध्यापक और चिकित्सक समेत 10 लोग घायल हो गए। इनमें तीन लोगों को गंभीर हालत में मेरठ अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रामपुर से एक मिनी ट्रक मटर लादकर शनिवार रात साहिबाबाद जा रहा था। गांव अठसैनी के पास बोरियों को रोकने के लिए बंध रहा रस्सा अचानक टूट गया, जिससे बोरियों पर बैठे राजवीर, रवि और किशनवीर चलते मिनी ट्रक से सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में तीनों को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

 वहीं, रविवार की सुबह मुरादाबाद निवासी डॉक्टर रामवीर बेटे मोहित, भाई दिनेश के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे। कार डाइवर हसरत चला रहा था। रास्ते में ब्रजघाट में गंगा पुल के पास उनकी कार में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार घायल हो गए।

उधर, गढ़-मेरठ मार्ग पर लोदीपुर इंटर कॉलेज के सामने एक जीप ने बाइक को साइड मार दी, जिससे बाइक सवार खतौली निवासी अध्यापक हितेंद्र और उनका साला देवेंद्र घायल हो गए। गढ़-बुलंदशहर रोड पर गांव सदरपुर के पास स्कूटी को ट्रैक्टर ने साइड मार दी, जिससे स्कूटी से खानपुर जा रहा महेशचंद  घायल हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें