फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक के मकान का ताला तोड़ चोरी

Wed, 30 Mar 2016 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों का माल ले गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की हर्ष विहार कालोनी में एक चिकित्सक के मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों का माल ले गए। वारदात मंगलवार देर रात करीब दस बजे हुई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


हर्ष विहार निवासी राजेंद्र धौलाना तहसील क्षेत्र के गांव समाना में अपना क्लीनिक चलाते हैं। उनकी मां सरोज देवी उनके साथ रहती हैं। मंगलवार रात करीब नौ बजे सरोज देवी मकान का ताला लगाकर बराबर में शिवकुमार के घर चली गई थीं।

बताया गया है कि रात करीब दस बजे चोरों ने मुख्य द्वार पर पड़े ताले को तोड़ दिया और घर के भीतर प्रवेश कर गए। चोरों ने अलमारी में रखे सरोज देवी के 20 हजार और 90 हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन


चोर घर में रखे सोने और चांदी के जेवर भी ले गए। जब चिकित्सक की मां घर लौटीं तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। सीओ सिटी विशाल यादव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि पीड़ित ने तहरीर दी है तो मामला दर्ज कर जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें