फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने दी थी हत्या की सुपारी

Mon, 21 Mar 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बहादुरगढ़ पुलिस की गिरफ्त में नवीन की हत्या के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के लुहारी गांव से आठ मई 2015 को लापता हुए नवीन उर्फ गुल्लू की हत्या उसके ही भाई डेढ़ लाख रुपये देकर नवीन के दोस्तों से कराई थी। पुलिस की गिरफ्त में आए दो दोस्तों ने हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार और सेंट्रो कार बरामद कर ली है। पुलिस हत्या की वजह रुपयों के लेनदेन को मान रही है।
विज्ञापन


एएसपी डा. ओपी सिंह ने बताया कि आठ मई को लुहारी गांव निवासी नवीन उर्फ गुल्लू गायब हो गया था। 10 मई को नवीन के पिता प्रेम सिंह ने बहादुरगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। नौ मई को जिला अमरोहा के थाना क्षेत्र नौगांवा सादात के गुलडिया गांव के जंगल में गोली लगा एक शव मिला था।

11 मई को प्रेम सिंह ने उस शव की शिनाख्त अपने लापता बेटे नवीन के रूप में की थी। तब यह केश अमरोहा से बहादुरगढ़ थाने के ट्रांसफर कर दिया गया था। पुलिस ने नवीन के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई तो इसमें तीन नाम सामने में आए।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों युवकों में दो को दबोच लिया। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रविंद्र निवासी पोटा कबूलपुर थाना बीबीनगर जिला बुलंदशहर और गुड्डू उर्फ भूरा निवासी कुचेसर चौपला थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़ है।

तीसरा शेखर निवासी फत्तापुर थाना सिंभावली जिला हापुड़ भाग गया है। युवकों ने बताया कि वे तीनों नवीन के दोस्त हैं। उन्होंने आठ मई को एक साथ शराब पी और नवीन को गजरौला की ओर ले गए और वहां जाकर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी।

हत्या के लिए नवीन के भाई ने ही उकसाया था और डेढ़ लाख रुपये में सुपारी दी थी। हत्या के पीछे वजह यह थी कि नवीन शराब पीकर अपने माता-पिता से मारपीट करता था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा, तीन कारतूस और सेंट्रो कार भी बरामद कर ली है। यदि विवेचना में और नाम प्रकाश में आएंगे तो वे भी एफआईआर में शामिल  किए जाएंगे।

मोबाइल की सीडीआर ने खोले राज
हापुड़। नवीन उर्फ गुल्लू हत्याकांड के खुलासे में पुलिस को 10 माह का समय लग गया। इस कांड को खोलने के लिए अंधेरे में तीर चला रही थी, लेकिन वह अब जाकर सटीक बैठा। नवीन के जिगरी दोस्त ही उसके हत्यारे निकले।

पुलिस की सर्विालांस टीम ने जब नवीन के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई तो पूरा खुल गया। सीडीआर में नवीन और उसके तीनों दोस्तों की लोकेशन एक साथ मिली थी। जो घटनास्थल के पास ही थी। अब पुलिस फरार हत्यारोपी शेखर की तलाश में लगी है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें