फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के स्टेनो का भाई लूट का मास्टर माइंड

Sat, 30 Jan 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 शाहजहांपुर में तैनात एडीएम (प्रशासन) की दो बेटियों और दामाद से एनएच-24 पर लूटपाट की घटना का मास्टर माइंट हापुड़ डीएम के स्टेनो का भाई निकला। पुलिस ने उसे बुलंदशहर के गिनोरा शेख से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


जिला शाहजहांपुर में तैनात एडीएम (प्रशासन) मुनेंद्र नाथ उपाध्याय की बेटी सोनिया, मनीषा और दामाद रश्मि रंजन 15 नवंबर की रात स्विफ्ट कार से दिल्ली जा रहे थे। जिला अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र में हाईवे पर कार को ओवरटेक कर बदमाशों ने लैपटॉप, टैबलेट, घड़ी, कुंडल, अंगूठी, मोबाइल और कैश लूट लिया था।

 मामले का खुलासा कर गजरौला पुलिस ने तीन आरोपियों योगेश निवासी गिनौरा शेख, अनुज यादव नगर बुलंदशहर और विक्की दरियापुर बुलंदशहर को एक दिसंबर में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


छह दिसंबर को शादाब निवासी दरियापुर बुलंदशहर को जेल भेजा गया था, लेकिन वारदात का मास्टर माइंड नरेश उर्फ बुद्धा निवासी गांव गिनोरा शेख, कोतवाली देहात बुलंदशहर फरार था।


 गजरौला पुलिस ने शुक्रवार रात उसे दबोच लिया है। गजरौला इंस्पेक्टर उपेंद्र यादव ने बताया कि लूट की वारदात में मास्टर माइंड की भूमिका निभाने वाला नरेश उर्फ बुद्धा हापुड़ डीएम के स्टेनो का छोटा भाई है।  उनका एक भाई बुलंदशहर विकास भवन में नाजिर के पद पर तैनात है। नरेश के कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें