फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान खुलने पर तोडफ़ोड़, पथराव

Sat, 01 Apr 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
शराब की दुकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गढ़ चुंगी पर शनिवार को शराब की दो दुकाने खुलने पर महिलाओं ने हंगामा किया। महिलाओं ने शराब की दुकान पर पत्थर फेंकने शुरू दिए। इस दौरान महिलाओं ने सड़क पर जाम लगाकर दुकान हटाने की मांग की।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि  दुकान आबादी के बीच होने से छोटे बच्चे भी नशा करने लगे हैं। एक घंटे तक महिलाओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अजय श्रीवास्तव व सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर ने आक्रोशित भीड़ को समझा बुझाकर शांत किया।

गढ़ चुंगी पर अस्पताल के समीप शराब की दो दुकाने खुली हुई हैं। शनिवार की सुबह गुस्साई महिलाओं ने शराब की दुकान पर हल्ला बोल दिया। महिलाओं ने  दुकान पर तोड़फोड़ और पथराव किया। इस बीच दुकान संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया।
विज्ञापन


भीड़ ने दुकान के बाहर जाम लगा दिया।  जिला आबकारी अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि दुकानों को हटाने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। शासन से आदेश मिलते ही उनको हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें