फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब ट्रक से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत

Sat, 01 Apr 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
भिड़ा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास पर मंसूरपुर कट के पास पेय पदार्थ से भरा एक ट्रक खराब खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत कुचेसर चौपला के पास एक अनियंत्रित रोडवेज बस
विज्ञापन


डिवाइडर पार करते हुए दूसरी साइड से जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत मंसूरपुर कट के पास खराब खड़े ट्रक से हापुड़ की ओर से गढ़ जा रहा पेय पदार्थ से भरा ट्रक टकरा गया।

इसमें दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान पेय पदार्थ के ट्रक चालक महेश निवासी सिहानी गेट गाजियाबाद की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाया।
विज्ञापन


दूसरी ओर शनिवार तड़के करीब तीन बजे शाहजहांपुर डिपो की एक बस मुरादाबाद से दिल्ली जा रही थी। बाबूगढ़ में कुचेसर चौपला के पास बस चालक को झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर दूसरी साइड से आ रहे एक ट्रक में जा घुसी। यह ट्रक दिल्ली से बाजपुर जा रहा था।

इस दौरान ट्रक व बस सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना होते ही बस में सवार यात्रियों में कोहराम मच गया। बस में सवार मेहरबान निवासी अमरोहा, मंगली, कुलदीप व जगत निवासी शाहजहांपुर सहित एक दर्जन से अधिक लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

ट्रक चालक एहसान व क्लीनर भी घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में उपचार करवाया। एएसपी रामनयन यादव ने बताया कि दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक चालक की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल भी हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें