फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने जीआरपी चौकी घेर किया हंगामा

Fri, 10 Jun 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
जीआरपी चौकी घेर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निर्दोष युवकों को झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देकर उनसे अवैध वसूली किए जाने से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने जीआरपी चौकी का घेराव कर खूब हंगामा किया। इसके साथ ही भुगतान न मिलने से परेशान होकर रासइस मिल पर तालाबंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


भाकियू की मासिक पंचायत शुक्रवार को हुई। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए किसानों ने अपनी समस्या रखीं। जिला प्रभारी दिनेश खेड़ा ने कहा कि लगातार आश्वासन के बाद भी बागड़पुर में स्थित राइस मिल प्रबंधन धान का 1.84 करोड़ का पेमेंट नहीं दे रहा है,

जिसके विरोध में बड़े स्तर पर आंदोलन चलाकर राइस मिल में तालाबंदी की जाएगी। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामपाल चौहान ने कहा कि दस वर्षों बाद मंजूरी मिलने के बाद भी पेड़ों का कटान न होने से स्याना चौपला पर अधर में अटके फ्लाई ओवर से जाम की समस्या बनीं हती है।
विज्ञापन


पंचायत में पहुंचे गांव रजापुर के अरुण कुमार ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर जीआरपी वालों ने उसे रोक लिया था और फिर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 20 हजार की रकम ऐंठ ली थी। इससे भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया।

वह जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे और जीआरपी चौकी में तालाबंदी कर वहां मौजूद दोनों पुलिस वालों को बंधक बनाकर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर समरजीत सिंह पहुंच गए।

उन्होंने जीआरपी सीओ से कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। तब कहीं जाकर गुस्साए कार्यकर्ता वापिस लौट पाए। गन्ना समिति चेयरमैन सुरेंद्र पाल सिंह, पूर्व चेयरमैन संजीव त्यागी, रामवीर पावटी, विरेंद्र सिंह, सुरेंद्र चौहान, भंवर सिंह, सतवीर चौहान,

हरजीत, पुष्पेंद्र, बब्लू चौधरी, गंगाशरण शर्मा, भोपाल सिंह, विनोद तोमर, नीरज तोमर, मूलचंद यादव, कृपाराम राणा, सुरेश चंद, जयवीर, राहत खां, संजीव शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें