फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावरिया गैंग ने की थी दुकानदार-चौकीदार की हत्या

Fri, 01 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह पहले गढ़ के बैंक्वेट हॉल में चौकीदार और एक दुकानदार की हत्या लूट का विरोध करने पर हुई थी। हत्याकांड को अंजाम संभल के बावरिया गैंग ने दिया था, जिसमें तीन लोग शामिल थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर केस का खुलासा कर दिया है। पुलिस दो आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


गढ़-चौपला के स्याना रोड पर स्थित बैंक्वेट हॉल में 28 अगस्त की देर रात को बदमाशों ने दुकानदार नितिन माहुर (22) निवासी स्याना और चौकीदार मौसम अली निवासी वेस्ट बंगाल (50) की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। चार माह गढ़ पुलिस डबल मर्डर का खुलासा कर सकी है।

इंस्पेक्टर आरके वर्मा ने बताया कि बैंक्वेट हॉल में हुए डबल मर्डर को संभल क्षेत्र के बावरिया गैंग ने अंजाम दिया था। हत्या का खुलासा सर्विलांस की मदद से हुआ है। गैंग के सदस्य बैंक्वेट हॉल में लूट और मर्डर के बाद नितिन का एक मोबाइल भी ले गए थे। जिसे पुलिस ने सर्विलांस पर लगा रखा था।
विज्ञापन


गिरफ्तार हत्यारोपी सुहेब उर्फ शोएब पुत्र हुसैन निवासी मुकर्रमपुर थाना नखासा जिला संभल ने मामले को खुलाया किया है। उसके पास से नितिन से लूटा गया मोबाइल भी मिल गया है। दो अन्य हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें