फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो खिंचवाने तक सीमित रहा रेलवे स्टेशन पर अलर्ट

Sat, 18 Mar 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
alert - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में अलर्ट होने पर स्थानीय पुलिस सतर्कता का दावा जरूर करती है, लेकिन अधिकारियों द्वारा फोटो खिंचवाने के बाद अलर्ट खत्म हो जाता है। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जबकि अधिकारी पूर्ण सतर्कता के दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को आगरा में विस्फोट के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट घोषित कर दिया गया। जिसके बाद अधिकारी जिले में चेकिंग के लिए तैयार हो गए। अलर्ट के चलते सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर व कोतवाली प्रभारी आरके सिंह रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।

जहां उन्होंने जीआरपी व आरपीएफ के साथ मिलकर चेकिंग की। मात्र 15 मिनट में चेकिंग खत्म कर अधिकारी वापस लौट गए। जबकि अन्य सार्वजनिक स्थान व चौराहों पर चेकिंग लगातार की गई।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था पुराने ढर्रे पर आ गई। बिना रोक टोक यात्री अंदर बाहर आ जा रहे थे। साथ ही आरपीएफ का बूथ भी बंद पड़ा हुआ था। जबकि स्टेशन पर मालगोदाम से आने जाने वाले सामान की भी कोई चेकिंग नहीं थी।

जिससे अनुमान लगाया सकता है कि चंद मिनटों के अलर्ट के बाद ही स्थिति पुराने ढर्रे पर लौट गई। वहीं अधिकारियों द्वारा पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए जा रहे हैं। एएसपी रामनयन यादव ने बताया कि जिले में पुलिस अलर्ट है। सभी थानेदारों व पुलिस कर्मियों को सतर्कता से डयूटी करने की हिदायत दी गई है। जिसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें