फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के घर को खंगाला

Wed, 18 May 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
अधिवक्ता के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के आदर्शनगर कालोनी में एक अधिवक्ता के मकान को बुधवार दोपहर चोरों ने खंगाल कर रख दिया। चोर मकान की छत पर बने कमरे से करीब 5 लाख के जेवर और हजारों की नगदी ले गए।
विज्ञापन


दिनदहाड़े हुई वारदात से पुलिस में हड़कंप मचा है। वहीं चोरी की घटना से लोगों में गुस्सा है। आदर्श नगर कालोनी निवासी महेंद्र सिंह हापुड़ कचहरी में अधिवक्ता हैं। बुधवार सुबह वह कचहरी आ गए और उनकी पत्नी देवरानी के साथ दवा लेने के लिए चिकित्सक के पास चली गईं।

घर पर सिर्फ महेंद्र सिंह के पिता अमर सिंह ही मौजूद थे।  बताया गया है कि दोपहर करीब 12 बजे अधिवक्ता के पास फोन गया कि वह जल्दी से घर आ जाएं। जब अधिवक्ता घर पहुंचे तो मकान के ऊपर बने कमरे में उनके छोटे भाई अनिल की पत्नी के करीब 05 लाख के जेवर और 10 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन


साथ ही सारा सामान भी बिखरा पड़ा था। दिनदहाड़े चोरी की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने तत्काल सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जल्द खुलासे का आश्वासन देकर इतिश्री कर ली।

उधर दिनदहाड़े वकील के घर में हुई चोरी से लोगों में गुस्सा है। पीड़ित अधिवक्ता ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस टीमें लगाकर जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें