फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई पर लगाया भूमि हड़पने का आरोप

Mon, 11 Apr 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
land - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
बाबूगढ़ थानाक्षेत्र के गांव रसूलपुर बहलोलपुर निवासी एक व्यक्ति ने भाई पर भूमि हड़पने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


शिकायती पत्र में गांव रसूलपुर बहलोलपुर निवासी नवीन कुमान ने उल्लेख किया है उसे मकान की मरम्मत कराने के लिए रुपयों की आवश्यकता थी। इस कारण उसने अपनी भूमि विक्रय करने की बात अपने भाई से कही।

इसपर उसके भाई ने भूमि खरीदने और मकान के मरम्मत कार्य के लिए 1 लाख रुपये देने की बात कही। भाई ने उसे 50 हजार रुपये का चेक दिया और बैनामा के समय रुपये अदायगी करने की बात कहकर चेक वापस ले लिया।
विज्ञापन


लेकिन उसके भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे फर्जी चेक सौंप दिया और धोखे से विक्रय पत्र के स्थान पर दान विलेख लिखा लिया। लेकिन चेक फर्जी होने के कारण चैक की धनराशि का भी भुगतान नहीं हो सका। उसने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व उसके भाई ने दो लोगों ने साथ घर आकर उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें