हमला करने वाला एक आरोपी जेल भेजा
- फोटो : अमर उजाला
सपा नेता के भाई पर कातिला हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है, वहीं तीसरा दिन बीतने के बाद भी घायल युवक को होश नहीं आ पाया है।
बता दें कि सयुस पूर्व जिला उपाध्यक्ष खुशनूद जूनियर का छोटा भाई कुंवर इमरान बुधवार की रात को सिंभावली के हिम्मतपुर रोड पर स्थित अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा हुआ था, जिस पर बाइक और कार सवार लोगों ने ताबड़तोड़ ढंग में फायरिंग कर दी थी।
इस हमले में सपा नेता के भाई के पेट में तीन गोलियां लगी थीं, जो मेरठ के एक नर्सिंग होम में भर्ती है। परंतु परिजनों की मानें तो तीसरा दिन बीतने के बाद भी उसे होश नहीं आ पाया है, जिससे इलाज कर रहे चिकित्सक उसकी हालत गंभीर मान रहे हैं।
परंतु वहीं बाबूगढ़ पुलिस ने सपा नेता के भाई पर जानलेवा हमले करने में शामिल रहे एक आरोपी को दबोचने का दावा किया है। एसओ विजय बहादुर ने बताया कि पकड़ा गया अंकित गांव नंगला कटक थाना बीबीनगर जनपद बुलंदशहर का रहने वाला है।
जिसके कब्जे से बाइक और देसी रिवाल्वर भी बरामद हुआ है। एसओ का कहना है कि आरोपी को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक कस्टडी में जेल भेज दिया गया है।