फिक्की सम्मेलन में उठेगी हापुड़ के उद्यमियों की समस्या
हापुड़। मुंबई के ताज होटल में शनिवार को होने वाले फिक्की सम्मेलन में हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता जिले के उद्यमियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।
हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता ने बताया कि फिक्की सम्मेलन में देशभर के उद्यमी भाग लेंगे। उद्यमियों की समस्याओं को सुनने के लिए फिक्की के सीईओ मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे।
उन्होंने बताया कि जिले के उद्यमियों की बड़ी समस्या जीएसटी की जटिलता व औद्योगिक क्षेत्र व इंडस्ट्रियल विद्युत फीडर का न होना है। उद्यमियों को बिना गारंटी के लोन भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं को वह सम्मेलन में जोरशोर से उठाऐंगे, ताकि उद्यमियों को परेशान न होना पड़े।