फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब खरीदने के दौरान भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब खरीदने के दौरान भिड़े दो पक्ष
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली परिसर के बाहर दिल्ली रोड स्थित ठेके पर शराब खरीदने के दौरान युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गयी। इस दौरान जमकर लात घूंसे और बेल्ट चली। मौके पर पहुंची पुलिस ने सात युवकों को हिरासत में ले लिया। सभी के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

नगर के पक्का बाग निवासी रोहित व अमन अपने दोस्त नितिन निवासी अयोध्यापुरी के साथ बृहस्पतिवार रात कोतवाली के सामने दिल्ली रोड स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर शराब खरीदने आए थे। इस दौरान हाफिजपुर क्षेत्र के गांव अकड़ौली निवासी वीर सिंह, नवदीप, अमर व एक अन्य युवक राहुल भी ठेके पर शराब लेने केआ गए। शराब खरीदने के दौरान इन युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। इसके बाद मामला इतना बढ़ा कि दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गयी। दोनों तरफ से जमकर लात घूंसे और बेल्ट आदि चलने लगी। जिससे ठेके के आसपास अफरा तफरी मच गई। ठेके के सेल्समेन ने भी दुकान का शटर गिरा दिया। किसी ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे युवकों को घेरकर दबोच लिया। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए सात आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें