फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर दुकान हड़पने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर दुकान हड़पने का प्रयास
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक दंपति ने दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करके दुकान हड़पने की कोशिश की। दुकान मालिक को जानकारी होने पर आरोपी दंपति ने अभद्रता की। पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गांधी गंज निवासी संजीव गर्ग ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी चंडी मंदिर के निकट एक दुकान है। सात अप्रैल 2010 में दुकान बिहारी आश्रम निवासी अजय गोयल को किराए पर दी गयी थी। पिछले कई साल से अजय गोयल दुकान का किराया जमा कर रहे थे। संजीव गर्ग का आरोप है कि इसी बीच अजय गोयल ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके उस दुकान को अपनी पत्नी अनीता गोयल के नाम दर्ज करा लिया। 11 नवंबर 2018 को उसे इस फर्जीवाड़े का पता चला तो उसने विरोध किया। जिसके बाद दंपति द्वारा उसके साथ अभद्रता की गई। आरोप है कि इस संबंध में थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। जिसके चलते न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दंपति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें