फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर नकदी और मोबाइल चोरी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर नकदी और मोबाइल चोरी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गांव बक्सर में सोमवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर नकदी, मोबाइल समेत जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने मात्र मोबाइल गुम होने की तहरीर ली है।
विज्ञापन

सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी जितेंद्र सोमवार की रात परिजनों के साथ घर में सो रहा था। रात में कमरे में घुसे चोरों ने खूंटी पर टंगे हुए उसके कपड़ों की जेब में से एक हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल, एटीएम कार्ड, डीएल समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। मंगलवार की सुबह जेब से पर्स गायब देखकर जितेंद्र के होश उड़ गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए मात्र मोबाइल गुम होने की तहरीर लेकर उसे चलता कर दिया। कार्यवाहक एसओ संजीव कुमार ने बताया की पीड़ित ने केवल मोबाइल गुम होने की तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें