फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओएस मशीन लगाने के नाम पर 1.86 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीओएस मशीन लगाने के नाम पर 1.86 लाख ठगे
विज्ञापन


हापुड़। मोबाइल की दुकान पर पीओएस मशीन लगाने का झांसा देकर एक युवक ने चैक में रकम बदलकर खाते से 1.86 लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर दुकानदार को ठगी का पता चला। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

पटेल नगर निवासी पूनम दुआ की रेलवे रोड पर अनुपम टेलीकॉम के नाम से मोबाइल की दुकान है। बुधवार दोपहर एक युवक उनकी दुकान पर पहुंचा। युवक ने दुकान पर पीओएस मशीन लगाने का आफर दिया। आफर सही लगने पर दुकानदार ने युवक के कहने पर दो हजार रुपये का चैक काटकर दे दिया। युवक बृहस्पतिवार को मशीन लगाने की बात कहते हुए चला गया, लेकिन कुछ देर बाद ही दुकानदार के मोबाइल पर आए मैसेज को देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके बैंक खाते से 1.86 लाख रुपये की धनराशि निकल गई। धनराशि निकलने के बाद पूनम को ठगे जाने का एहसास हुआ। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। युवक दुकान पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गया है। पुलिस उसकी फोटो के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें