फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मृत अधेड़ महिला की शिनाख्त हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में मृत अधेड़ महिला की शिनाख्त
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में मृत अज्ञात महिला की मंगलवार को शिनाख्त हो गई। तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में गर्भवती समेत तीन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सिंभावली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सोमवार देर शाम गांव सिखैड़ा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी थी। इसमें सिखैड़ा निवासी गर्भवती महिला अंजुम, ऑटो चालक आशिक निवासी बक्सर समेत एक अन्य महिला की मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, लेकिन हादसे में मृत अधेड़ महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को मृतका की शिनाख्त हो गई। मृतक महिला हापुड़ क्षेत्र के गांव हाफिजपुर निवासी असगरी की रहने वाली थी जो सोमवार को किसी काम से सिंभावली आई थी। वापस लौटने के दौरान हुए हादसे में महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला के देर शाम तक घर न पहुंचने और हादसे की जानकारी मिलने के बाद हापुड़ मॉर्चरी पहुंचे परिजनों ने महिला की शिनाख्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें