छात्रों के दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे
हापुड़। कुचेसर रोड चौपला से कोचिंग पढ़कर लौट रहे छात्र और उसके दोस्तों पर छात्रों के दूसरे गुट ने हमला कर दिया। इसमें एक छात्र घायल हो गया। घायल ने उपैड़ा के कुछ युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव मुबारिक पुर निवासी मोनू नागर ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि वह बुधवार दोपहर अपने कुछ दोस्तों के साथ कोचिंग से पढ़कर घर लौट रहा था। तभी गांव उपैड़ा निवासी कुछ युवकों ने उसे रेलवे क्रासिंग के पास दयानगर जाने वाले रास्ते पर घेर लिया। इस दौरान युवकों ने उसे और उसके दोस्तों को जमकर पीटा जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मारपीट से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की ओर से बीच-बचाव करने पर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।