फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रारती तत्वों ने अंबेडकर जन्मोत्सव के पोस्टर फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने अंबेडकर जन्मोत्सव के फाड़े पोस्टर
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। शरारती तत्वों द्वारा अंबेडकर जन्मोत्सव के पोस्टर फाड़े जाने से गुस्साए दलितों ने कोतवाली का घेराव कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पालिका चेयरमैन ने कानूनी कार्रवाई का भरोसा देकर अमनचैन और भाईचारे की मजबूती का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

संविधान निर्माता डॉ. बी आर अंबेडकर का जन्मोत्सव समारोह 14 अप्रैल को गढ़ में मनाया जाना है। इसके प्रचार-प्रसार को लेकर क्षेत्र के गांवों में भी पोस्टर लगवाए गए हैं। क्षेत्र के गांव हुशूपुर में लगाई गई फ्लैक्सी का पोस्टर शुक्रवार की देर रात में कुछ शरारती तत्वों ने फाड़ दी। इसका शनिवार की सुबह पता लगते ही दलित समुदाय में रोष फैल गया। यह खबर कुछ ही देर में गढ़ समेत आसपास के गांवों में भी पहुंच गई, जिस पर पालिका चेयरमैन सोना सिंह कुछ ही देर बाद गांव में पहुंच गए। उन्होंने गुस्साए लोगों को अमनचैन और भाईचारे का पाठ पढ़ाकर कोई भी गलत कदम न उठाने के साथ ही पुलिस कार्रवाई पर पूरा भरोसा रखने की नसीहत देकर शांत कर लिया। मगर, इसके बाद भी कई दलित संगठन जन जागृति मिशन, भीम आर्मी, डॉस्फी, समता सैनिक दल, दलित सेना, बसपा से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ता गढ़ में पहुंच गए। उन्होंने घटना के विरोध में कोतवाली का घेराव प्रदर्शन किया और भावना भड़काने की कोशिश से जुड़ी करतूत करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई। जन जागृति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतबीर जाटव, सोनू सागर, विद्या भूषण निमेष, नितिन सागर, मिलिन, अवधेश, जितेंद्र, अमित, गुरमीत, यशपाल गौतम, रविकांत, विकास वर्मा, बोबी आजाद, मनवीर, ललित, सतेंद्र सागर समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इंस्पेक्टर एनके सिंह ने बताया कि ब्रह्मपाल गौतम की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बाकी साथियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें