फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला नवी करीम में दो समुदायों में पथराव, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवी करीम में दो समुदायों में पथराव, कई घायल
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवी करीम में मामूली विवाद को लेकर दो समुदाय के युवकों में मारपीट हो गई। इसके बाद एक पक्ष ने पथराव और फायरिंग कर दी, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया। घायलों को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोहल्ला नवी करीम निवासी छोटू पुत्र महेश सेट टॉप बॉक्स लगाने का काम करता है। शनिवार देर शाम छोटू घर के बाहर खड़ा था। तभी मोहल्ले का ही सोहिल उसके पास आया। दोनों में किसी बात पर विवाद होने लगा। इसी दौरान छोटू ने अपना फोन निकाला तो सोहिल ने उसका फोन तोड़ दिया। इस बात को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। कुछ देर बाद सोहिल पक्ष के लोग अपने-अपने मकान की छत पर चढ़ गए और पथराव करने लगे। इस दौरान हवाई फायरिंग भी हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पथराव की चपेट में आने से छोटू, नवजीत व कुछ महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को स्थानीय लोगों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। दो समुदाय में पथराव और फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीओ राजेश कुमार, कोतवाल पंकज लवानिया, अयोध्यापुरी चौकी प्रभारी सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेते हुए पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि सेट टॉप बॉक्स लगाने पर दो समुदाय में कहासुनी के बाद पथराव हो गया था। फायरिंग का आरोप निराधार है। पथराव करने वालों की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें