फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 20 हजार का ईनामी गोवंश तस्कर दबोचा ण्ण्

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 20 हजार का ईनामी गोवंश तस्कर दबोचा
विज्ञापन


हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा में कुछ दिन पहले हुई गोकशी के मामले में वांछित 20 हजार के ईनामी बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के चार साथियों की तलाश में जुटी है। आरोपी पर विभिन्न थानों में गोकशी सहित करीब 15 मामले दर्ज हैं। उसके पास से गोकशी में प्रयोग होने वाली दो कार और एक चाकू बरामद किया गया है। एसपी ने टीम को पांच हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि छह अक्तूबर को गांव काठीखेड़ा में गोकशी की घटना हुई थी। पुलिस को मौके से गोवंश के अवेशष बरामद हुए थे। पुलिस की जांच में पांच बदमाशों के नाम सामने आये। तभी से पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी। बदमाशों की धरपकड़ के लिए सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था। मंगलवार सुबह देहात थाना प्रभारी कौशलेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ किठौर रोड पर स्थित एक बजरी प्लांट के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना के आधार पर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बिलाल निवासी मोहल्ला पीरखां थाना गुलावठी जिला बुलंदशहर बताया। बिलाल पर सितंबर माह में ही बुलंदशहर जिले के एसएसपी ने 20 हजार का ईनाम घोषित किया था। उसकी निशानदेही पर गोकशी की घटनाओं में प्रयोग होने वाली एक होंडा सिटी कार, एक पिकअप व एक चाकू भी बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि ये बदमाश जंगल में घूमने वाले आवारा गोवंश को पकड़कर सुनसान स्थान पर काट देते थे। बिलाल पर विभिन्न थानों में करीब 15 मामले दर्ज हैं। इनमें से सात मामले गौवध के ही है। जबकि उसके चार साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली सर्विलांस और देहात पुलिस को पांच हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। जिसमें थाना प्रभारी के अलावा एसएसआई सुरेंद्र सिंह, एसआई नफीस अहमद, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कांस्टबेल सुनील कुमार, सर्विलांस सैल के कांस्टेबल अनिल चौधरी, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार और जसवंत शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें