संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव से नव विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसके ससुर ने थाने में तहरीर देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी। उसका कहना है कि उसके बेटे की शादी छह महीने पहले हुई थी। उसका बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। पीड़ित ने बताया कि सोमवार रात बहू परिजनों के साथ घर पर ही सोई थी। मंगलवार सुबह उठने पर परिजनों ने देखा तो वह घर पर नहीं मिली। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल सका। पीड़ित ने बहू की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। एसओ हरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी गई है।