फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से घिरा देख फायरिंग कर ाग निकला खन माफिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेत से भरी गाड़ी पकड़ी, तमंचे कारतूस बरामद
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-स्याना रोड पर गांव सदरपुर के पास मंगलवार सुबह पुलिस जीप को पीछा करते देख खनन माफिया फायरिंग करते हुए गाड़ी को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसओ बहादुरगढ़ आरके राठी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गश्त के दौरान गढ़-स्याना रोड पर आगे जा रही तिरपाल से ढकी एक पिकअप के चालक ने पुलिस जीप को देखकर गाड़ी भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस टीम ने गाड़ी का पीछा शुरू कर दिया। सदरपुर गांव में खेतों के पास गाड़ी खड़ी कर चालक ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। अपने को घिरा देखकर गाड़ी चालक फायरिंग करते हुए खेतों में घुसकर भाग निकला। जिसके बाद पुलिस टीम ने गाड़ी को कब्जे में लेकर तलाशी ली, तो उसमें रेत भरा मिला। एसओ ने बताया कि तलाश के दौरान गाड़ी में दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गाड़ी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। घटना के संबंध में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। एसओ आरके राठी का कहना है कि खनन माफियाओं के खिलाफ सघन अभियान जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें