फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को चाकू मार 5 हजार लूटे

Sun, 03 Jan 2016 01:57 PM IST
अमर उजाला, पिलखुवा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तला कासमाबाद गांव के हाल्ट के पास शनिवार दोपहर चार बदमाशों ने चाकू मारकर निजामपुर के युवक से पांच हजार रुपये लूट लिए। लहूलुहान युवक को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


गांव निजामपुर निवासी सुभाष तोमर शनिवार दोपहर पैदल अपने खेतों की ओर जा रहा था। गांव कस्तला कासमाबाद हाल्ट के पास पहुंचा तो चार बदमाशों ने उसे तमंचा दिखाकर रोक लिया।

बदमाशों ने सुभाष के सिर में रॉड मार दी और हाथ में चाकू घोंप दिया। बदमाश उससे पांच हजार रुपये और मोबाइल लूटकर ले गए। बाद में लोगों ने लहूलुहान युवक सुभाष को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना देने के बाद हड़कंप मच गया। पुुलिस लुटेरों को धरपकड़ के लिए दबिश दी, लेकिन उनका पता नहीं चला। बदमाशों को तलाशा गया, लेकिन सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


कोतवाल दीपक त्यागी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें