फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहदरा से चोरी ट्रक हापुड़ में कबाड़ी ने काटा-

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहदरा से चोरी हुए ट्रक को हापुड़ में कबाड़ी ने काटा
विज्ञापन


हापुड़। शाहदरा से मंगलवार तड़के चोरी ट्रक को हापुड़ में रामपुर रोड स्थित एक कबाड़ी के गोदाम में काटा जा रहा था। ट्रक में लगे जीपीएस के माध्यम से ट्रक का मालिक हापुड़ तक पहुंच गया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर ट्रक काट रहे लोग ट्रक को अधकटी स्थिति में छोड़कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शाहदरा के नंदनगरी निवासी सज्जन का अग्रवाल बिल्डर्स के नाम से बिल्डिंग मैटीरियल का कार्य है। सोमवार रात घर के बाहर ही उनका ट्रक खड़ा हुआ था। मंगलवार तड़के चोरों ने ट्रक को चोरी कर लिया। करीब आठ बजे सज्जन को ट्रक के चोरी होने का पता चला, लेकिन ट्रक में जीपीएस लगा हुआ था। उसके माध्यम से ट्रक मालिक ट्रक की लोकेशन ट्रेस करते हुए हापुड़ पहुंच गया और मामले की जानकारी एएसपी राममोहन सिंह को फोन कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर पुलिस ने रामपुर रोड स्थित सलमान के गोदाम पर छापा मारा। पुलिस को देखकर ट्रक काट रहे लोग भाग गए। हालांकि ट्रक का अधिकतर हिस्सा काटा जा चुका था। पुलिस ने ट्रक और उसके पुर्जों को बरामद कर लिया है। एएसपी राम मोहन सिंह ने कहा है कि ट्रक मालिक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें