फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लिफ्ट देकर दो पशु व्यापारियों से 40 हजार लूटे

Thu, 25 May 2017 09:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
व्यापारियों से 40 हजार लूटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के भम्हैड़ा गांव निवासी दो पशु व्यापारियों को कार सवार चार बदमाशों ने लिफ्ट देकर 40 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश व्यापारियों के साथ मारपीट करते हुए उन्हें अल्लीपुर नहर के पास फेंककर भाग गए।
विज्ञापन


लूट की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। भम्हैड़ा निवासी कमरुद्दीन व अनीस सगे भाई हैं और पशुओं की खरीद-फरोख्त का कार्य करते हैं।

बृहस्पतिवार सुबह गढ़ के अठसैनी में लगने वाली पैठ के लिए दोनों घर से निकले थे। दोनों बाबूगढ़ पुलिया पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे, तभी एक सफेद कार इनके पास आकर रुकी। कार पर उत्तर प्रदेश सरकार का स्टीकर लगा हुआ था।
विज्ञापन


कार में सवार चार लोगों ने लिफ्ट देने के बहाने दोनों को कार में बिठा लिया। इसके बाद बदमाशों ने मारपीट करते हुए दोनों से 40 हजार रुपये लूट लिए और उन्हें अल्लीपुर नहर के पास चलती कार से बाहर फेंक दिया।

बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित व्यापारियों ने 100 नंबर डायल कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ितों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें