शराब की भट्टी का किया भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम ने कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए गन्ने के खेत में चल रही कच्ची शराब की भट्टी का भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने 40 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को दबोच लिया है।
गढ़ कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसआई सरवन कुमार गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चक लठीरा गांव के जंगल में छापामारी की।
इसमें एक गन्ने के खेत में अवैध कच्ची शराब बनाने की भट्टी चलती मिली। पुलिस टीम ने मौके से 40 लीटर कच्ची शराब, 100 लीटर लहन सहित शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस ने लहन को मौके पर नष्ट करते हुए एक आरोपी नैन सिंह निवासी चकलठीरा को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका एक साथी खेतों में घुसकर भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।