फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियारों के साथ चार पकड़ में आए

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध हथियारों के साथ चार दबोचे
विज्ञापन

- दो देसी बंदूक, चार कारतूस और चाकू बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर।
पुलिस ने शुक्रवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों से चार लोगों को अवैध हथियारों के साथ दबोच लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने दो देसी बंदूक, चार कारतूस और चाकू बरामद किया है। इन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अवैध हथियार बनाकर उनकी सप्लाई करने वाले लोगों की तलाश में जुटी बहादुरगढ़ पुलिस को शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कामयाबी मिली। एसओ जयपाल सिंह रावत ने टीम के साथ गांव शेरपुर में रजवाहे की पुलिया के पास से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। इनके पास से दो देसी बंदूक और चार कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा गांव चांदनेर के जंगल में रजवाहे की पटरी के पास संदिग्ध दशा में घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने रामपुरी चाकुओं के साथ गिरफ्तार किया है। एसओ जयपाल सिंह रावत ने बताया कि दो देसी बंदूक और चार कारतूस के साथ इसरार और कफील, जबकि दो चाकुओं के साथ अतहर और साजिद को गिरफ्तार किया गया है। चारों क्षेत्र के गांव शेरपुर के रहने वाले हैं और काफी समय से अवैध हथियार खरीदने बेचने का काम करते आ रहे हैं। पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को गढ़ की अदालत में पेश किया। अभियोजन अधिकारी चित्रसैन राम ने बताया कि अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन बलराम पंवार की अदालत ने आरोपियों की जमानत अर्जी नामंजूर कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें