फोटो संख्या 27एचपीआर पीएच- 16
पुलिस ने पकड़ी ई-रिक्शा, थाने पहुंचे महिला, पुरुष
हापुड़। बिना रजिस्ट्रेशन शहर में चल रही ई-रिक्शाओं के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने ऐसे ई-रिक्शाओं को पकड़कर सीज करना शुरू कर दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज कुछ ई-रिक्शा चालक और उनके परिवार की महिलाएं कोतवाली पहुंचकर पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया। उनका कहना था कि पुलिस की इस कार्रवाई से उनके परिवार भूखे मर जाएंगे। इस पर एसएचओ पंकज लवानिया ने उन्हें समझाते हुए ई-रिक्शाओं के रजिस्ट्रेशन कराने की बात कहकर वापस लौटा दिया। बता दें कि तीन दिन पहले भी पुलिस ने शहर में ई-रिक्शाओं को पकड़ा था। लेकिन हापुड़ विधायक ने इसका विरोध करते हुए थाने से सभी ई-रिक्शाओं को छुड़ा दिया था। ब्यूरो