फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मसार हुई मानवता!

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 27एचपीआर पीएच-04
विज्ञापन

शर्मसार हुई मानवता! ऑटो में लादा भिखारी का शव
-भिखारी के शव को ऑटो में लादने पर वाहनों से टकराते रहे सिर पैर, पुलिस कर्मियों ने नहीं की परवाह
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। कानून का पाठ पढ़ाने वाली खाकी ने सोमवार को इंसानियत शर्मसार कर दी। पुलिस ने हापुड़ रेलवे स्टेशन पर मिले एक भिखारी के शव को शव वाहन के बजाय ऑटो में लादकर पोस्टमार्टम को ले गई। इस दौरान तहसील चौराहे पर शव के सिर पैर अन्य वाहनों से टकराता रहा। लेकिन ऑटो में सवार पुलिस कर्मियों का दिल नहीं पसीजा।
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार को जीआरपी को एक भिखारी का शव पड़ा मिलने की सूचना मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर शव ऑटो उमें लादकर पोस्टमार्टम के लिए गई। ऑटो में लादने के बाद शव का सिर और पैर बाहर निकल रहे थे। ऐसे में सड़क पर जो भी इस दृश्य को देखा वह कांप उठा। इतना ही नहीं तहसील चौराहे पर भीषण जाम से गुजरते समय शव का सिर और पैर अन्य वाहनों से टकराता रहा। खाकी द्वारा मानवता को शर्मसार किए जाने की इस घटना से लोगों में काफी रोष व्याप्त है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एके सिंह का कहना है कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। सूचना मिलती तो शव के लिए शव वाहन को भेजा जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें